बुधवार, 15 मार्च 2023

रोशन सारा शहर देखा

 

रोशन सारा शहर देखा

रोशन सारा शहर देखा,
पर दीए तले अंधेरा देखा !

पानी भरे समंदर देखे ,
फिर भी हमने प्यासा देखा!!

भरे भरे धन कोष देखें,
उनका छोटा मन देखा है !

मंदिरों में छत्र चढ़ा है,
बाहर पड़ा निर्धन देखा है !!

ऊंची ऊंची इमारतों में,
काम करते मजदूर देखें !

सर ढकने को छत नहीं,
फिर भी हंसते चेहरे देखे!!

ठहरने की फुर्सत नहीं ,
ऐसा व्यस्त जमाना देखा!

आंधियों में उड़ती इमारतें,
पर लोगों का इतराना देखा!!

✍कवि दीपक सरल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मां

एक बच्चा जो अपनी माँ से बिछड़ कर कहीं बाहर रह राहा है और वह माँ को याद करते हुए एक कविता इस प्रकार लिखता है और अपना प्यार माँ के प्रति व्यक्...