बुधवार, 15 मार्च 2023

कुछ तो ऐसा कर जाओ

 

कुछ तो ऐसा कर जाओ

सर्व जगत की नजरें तुम पर,
कुछ तो ऐसा कर जाओ!

रणभूमि की शान बनो या ,
जीत का परचम लहराए!!

परम पिता का हाथ है सर पर,
तुम मत ऐसे घबराओ !

शौर्य गूंजे सर्व जगत में,
ऐसा स्वर्णिम इतिहास बनाओ !!

आएगा रोशन सवेरा,
आंधीयो से ना घबराओ!

नाव तुम्हारे बीच भंवर में ,
उसको तुम पार लगाओ!!

#कवि दीपक बवेजा सरल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मां

एक बच्चा जो अपनी माँ से बिछड़ कर कहीं बाहर रह राहा है और वह माँ को याद करते हुए एक कविता इस प्रकार लिखता है और अपना प्यार माँ के प्रति व्यक्...