बुधवार, 15 मार्च 2023

हिंदी कविता -सुबह की एक किरण

 

सुबह की एक किरण

सुबह की एक किरण,
भोर का संदेशा लाई !

रात काली थी मगर ,
देखो अजब सवेरा लाई !

चिड़िया का पहचाना ,
कोयल- राग सुनाना !

कल-कल करती नदियां ,
फूलों का खिल जाना !

नई उमंग नया सवेरा ,
नई – नई तरंग लाई !

नई ऊर्जा , नया है जुनून
मन में नया उत्साह लाई !

कहीं जेहन में दबे हुए
नए-नए वो स्वप्न आई !

सुबह की एक किरण,
भोर का संदेशा लाई !

✍कवि दीपक सरल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मां

एक बच्चा जो अपनी माँ से बिछड़ कर कहीं बाहर रह राहा है और वह माँ को याद करते हुए एक कविता इस प्रकार लिखता है और अपना प्यार माँ के प्रति व्यक्...