बुधवार, 15 मार्च 2023

कवि दीपक सरल की नई रचना -कई सूर्य अस्त हो जाते हैं

 

कई सूर्य अस्त हो जाते हैं

कई सूर्य अस्त हो जाते हैं ,
जब भोर निशा बन जाती है !

निशा से लड़ करके ही तो
भोर सुबह – दिखलाती है !!

संघर्ष – भरी यह जीत है ,
हर शख्स को आजमाती है!

कुछ मार्ग में रह जाते हैं ,
कुछ को पार लगाती है !!

यह जीत इतनी सहज कहा ,
कई हार ‘हार के’ पहनाती है !

जो जिद पर अडियल रहता है
उसको ये शिखर दिलाती है !!

✍कवि दीपक सरल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मां

एक बच्चा जो अपनी माँ से बिछड़ कर कहीं बाहर रह राहा है और वह माँ को याद करते हुए एक कविता इस प्रकार लिखता है और अपना प्यार माँ के प्रति व्यक्...